Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ईलाज के लिए लेकर जा रहे थे स्वजन, हाथ छुड़ाकर भागे युवक की पुल के नीचे मिली लाश

 

बिलासपुर। मानसिक रूप से परेशान युवक का उपचार कराने स्वजन अमरकंटक लेकर जा रहे थे। रास्ते में युवक ने शौच के बहाने वाहन रुकवाया। इसके बाद युवक भाग निकला। घटना के दो दिन बाद युवक की लाश खूंटाघाट के पास खारंग नदी के पुल के नीचे मिली है। शव की पहचान के बाद रतनपुर पुलिस ने युवक के स्वजन को घटना की सूचना दी है। स्वजन से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पीएम कराया है। चकरभाठा के पुरानी बस्ती में रहने वाले मुकेश साहू रोजी मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके कारण स्वजन दो दिन पहले उसे लेकर अमरकंटक उपचार के लिए लेकर जा रहे थे। युवक ने शौच के बहाने वाहन रुकवाया। इसके बाद युवक स्वजन को चकमा देकर भागने लगा। स्वजन ने उसे करीब दो किलोमीटर तक दौड़ाया। इस बीच युवक भागने में कामयाब हो गया। स्वजन ने घटना की जानकारी रतनपुर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और स्वजन युवक की तलाश कर रहे थे। रविवार की शाम कुछ लोगों ने खूंटाघाट के पास नदी में पुल के नीचे युवक की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मुकेश के स्वजन को सूचना दी। स्वजन ने मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान की। इसके बाद सोमवार को युवक का पीएम कराया गया है।   गांव के लोगों ने बताया कि मुकेश की बहन ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वे वह अपने पति के साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले ही यूपी में हुए एक हादसे में उसकी बहन की मौत हो गई थी। इसके बाद से युवक परेशान था। इसी बीच उसकी शादी भी थी। इसके कारण वह अपनी बहन के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ था। गांव के लोगों ने बताया कि मुकेश की शादी मुंगेली जिले के बिरकोनी में रहने वाली युवती से तय हुई थी। तय समय पर दोनों का धूमधाम से विवाह हुआ। इस बीच युवक की परेशानियां कम नहीं हुई। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके चलते घर के लोग भी परेशान थे। इसी कारण स्वजन मुकेश का उपचार कराने के लिए अमरकंटक लेकर जा रहे थे। 

No comments

बंदूक छोड़ विकास की ओर: 24 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग में लगाई चौपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई होलकर महानाट्य मंचन में...

जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्...

दिव्यांगजनों क़ो मिला सहायक उपकरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर दंत चिकित्सा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में रायपु...

सुशासन तिहार 2025: सचिव अन्बलगन पी ने जशपुर जिले के पुराइनबं...

मुख्यमंत्री साय के सार्थक पहल से आवागमन सुविधा के दृष्टिगत ज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित...