Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, May 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सात देशों के प्रतिनिधियों ने देखा भाजपा का प्रचार अभियान

  नयी दिल्ली । भारत के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार अभियान का प्रत्यक्ष अवलोकन एवं अध्ययन करने के लिए रू...

 

नयी दिल्ली । भारत के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार अभियान का प्रत्यक्ष अवलोकन एवं अध्ययन करने के लिए रूस एवं बंगलादेश सहित सात देशों के राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल राजस्थान में जोधपुर की तीन दिन की यात्रा पर आया है। भाजपा के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले ने यहां एक बयान में कहा कि भारत में विभिन्न मिशनों से राजनयिकों का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की प्रत्यक्ष जानकारी हासिल करने के लिए उद्देश्य से 22 से 24 अप्रैल, तक राजस्थान में जोधपुर की यात्रा पर रहेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में बंगलादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, रूस और सूरीनाम के राजनयिक प्रतिनिधि शामिल हैं। डॉ. चौथाईवाले के अनुसार पहले भी इसी तरह के प्रतिनिधिमंडलों ने भाजपा के चुनाव प्रचार अभियानों के सफलतापूर्वक संचालन का अनुभव हासिल किया है। वर्ष 2022 के आखिर में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में राज्य चुनावों के दौरान अभियान तथा नवंबर 2023 में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी कई देशों के राजनयिक प्रतिनिधि ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत गये थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर शुरू की गई पहल के अंतर्गत इन प्रतिनिधियों का दौरा हो रहा है। भाजपा की योजना आम चुनाव के आगामी चरणों के दौरान इसी तरह के प्रतिनिधिमंडल ले जाने की है।

No comments

पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वे...

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बै...

दंतेवाड़ा में शिक्षा का परचम लहरा रहा है : प्रधानमंत्री श्र...

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्...

नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्...

राज्यपाल पटेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे

साय ने नीति आयोग से नक्सलवाद के अंत व नई औद्योगिक नीति पर प्...

स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम: ज़िले की ग्राम पंचायतों में नियमित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनि...