Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, August 10

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दोस्त को चाकूओं से गोदकर मार डाला

  बिलासपुर। मुंगेली जिले के पथरिया क्षेत्र स्थित ग्राम भंवर कछार में छठी कार्यक्रम के दौरान डीजे पर नाच रहे युवकों के बीच धक्का लगने को ले...

 

बिलासपुर। मुंगेली जिले के पथरिया क्षेत्र स्थित ग्राम भंवर कछार में छठी कार्यक्रम के दौरान डीजे पर नाच रहे युवकों के बीच धक्का लगने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात पर युवकों ने अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ की जा रही है। पथरिया क्षेत्र के ग्राम भवंर कछार में शुक्रवार को ग्रामीण के घर छठी कार्यक्रम था। उनके घर पर दिनभर रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहा। शाम को मोहल्ले के युवक आंगन में डीजे लगाकर नाच रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले दुर्गेश ध्रुव(20) को किसी ने धक्का मार दिया। धक्का लगने पर उसने युवकों को दूर होकर नाचने के लिए कहा। इसी बाद को लेकर दुर्गेश का मोहल्ले के ही युवकों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दुर्गेश के ही दोस्तों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दुर्गेश को संभलने का भी मौका नहीं मिला। चाकू के हमले से लहूलुहान दुर्गेश वहीं पर गिर गया। हमले के बाद युवक वहां से भाग निकले। रिश्तेदार उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। पुलिस ने गांव में दबिश देकर चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा गावं के लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। 

No comments

पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय म...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्र...

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हम...

खरगा की पूनम की मुस्कान में झलकता सुनहरे भविष्य का सपना

युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत – पशुधन सुरक्षा, नस्ल ...

पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा ...

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ब्रह...

हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से...

ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक...