Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, June 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आत्मसमर्पित नक्सली की गला रेतकर हत्‍या

   नारायणपुर।  छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में भी नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या कर दी है। मृतक ग्रामीण आत्मसमर्पित नक्सली घस्...

 

 नारायणपुर।  छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में भी नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या कर दी है। मृतक ग्रामीण आत्मसमर्पित नक्सली घस्सूराम बताया जा रहा है। मृतक ग्रामीण छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तुरूसमेटा का निवासी है। ग्रामीण के शव को छोटेडोंगर लाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इधर, सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है। छत्‍तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में नक्‍सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिटेमेटा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर हत्या की है। मृतक का नाम प्रेम सिंह घावड़े बताया गया है। वारदात के बाद नक्सलियों ने पर्चा तक फेंका है, जिसमें मृतक प्रेम सिंह को पुलिस की मुखबिरी करने के कारण मौत की सजा देने की बात लिखी है। नक्सलियों ने गांव में लगे मोबाइल टावर में भी आग लगाई है। घटना रात की बताई जा रही है, लगभग 12 से 15 नक्सली गांव पहुंचे थे। नक्सली घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। बता दें कि पिछले पखवाड़े भर से क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि तेज हो गई है। महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव में भी नक्सलियों का मूवमेंट देखा गया है।

No comments

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाख...

राष्ट्रीय कार्यशाला "एनजीओ मीट-2025" का भव्य आयोजन मैट्स यून...

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होग...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का ...

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा सं...

कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री ...

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण...

उद्योग मंत्री देवांगन 13 जून को कोण्डागांव के दौरे पर

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त क...