Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रायपुर में दिनदहाड़े बदमाश ने व्‍यापारी पर की फायरिंग

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला लाभांडी से सामने आया है। यहां एक बद...

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला लाभांडी से सामने आया है। यहां एक बदमाश ने दिनदहाड़े एक शख्‍स पर फायरिंग कर दी। शहर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले एक आरोपित को पकड़ लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपित से पूछताछ कर रही है। यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में लाभांडी में बुधवार सुबह 11:30 बजे गोली चलने की एक घटना हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपित अमन शर्मा ने रायपुर के व्‍यापारी संदीप कुमार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में व्‍यापारी संदीप के सीने में गोली जा लगी। घायल व्‍यापारी को इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। फायरिंग के बाद इलाके अफरा-तफरी मच गई। इधर, पुलिस ने आरोपित को कट्टे के साथ पकड़ लिया गया है। घटनास्थल में पुलिस अधीक्षक सहित स्‍थानीय थाना की पुलिस मौजूद है। पुलिस ने बताया कि आरोपित अमन शर्मा ओडिशा के सुंदरगढ़ का रहने वाला है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित से घटना के कारण के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

No comments

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलल...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरक...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...