Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक : सुशील आनंद शुक्ला

प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक को सरेआम गोली मारे जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते ह...


प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक को सरेआम गोली मारे जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते हुये चिंता व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक है। बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी एक हफ्ता नहीं हुये है प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है अपराधी बेलगाम हो चुके है सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है गोलियां चल रही है। प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया है जो 2018 के पहले था गोलियां मार कर लोगो को लूटा जाता था अपराधी पकड़े नहीं जाते थे एक बार फिर से गोलिया चलायी गयी है अपराधी बैखोफ हो कर घूम रहे है यह भारतीय जनता पार्टी की जंगलराज है जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नई सरकार सत्ता प्राप्ति का मौज मना रही भाजपा के चुने हुये विधायक नेता सरकार में अपनी भागीदारी जुगत लगाने में लगे हुये हैं आपसी गुटबाजी के कारण मंत्री मंडल का गठन नहीं हो पा रही है। एक हफ्ते में ही भाजपा की नई सरकार बेचारी और दिग्भ्रमित दिखने लगी है जिसके कारण अपराधी और अराजकतत्व फिर सर उठाने लगे है। राज्य में नक्सल गतिविधियां बढ़ गई है, अपराधी सरेआम गोलियां चला रहे है यह स्थिति राज्य के नागरिको के लिये चिंता पूर्ण है।



No comments

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलल...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरक...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...