रायपुर । छत्तीसगढ़ में रोहिंग्या मुसलमानों के बसाहट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री व कवर्धा से पूर्व विधायक ...
रायपुर
। छत्तीसगढ़ में रोहिंग्या मुसलमानों के बसाहट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो
गई है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री व कवर्धा से पूर्व विधायक मो. अकबर ने
कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों के नाम पर भाजपा ने प्रदेश में झूठी कहानी
फैलाई। कवर्धा ही नहीं, बल्कि बस्तर व सरगुजा क्षेत्र में रोहिंग्या
मुसलमानों को बसाने की बात भाजपा द्वारा कही गई। अकबर ने कहा कि रोहिंग्या
मुसलमान उनके निर्वाचन क्षेत्र में बसने के आरोप है, लेकिन यह सिर्फ
राजनीति है। भाजपा बताएं कि कवर्धा में एक भी रोहिंग्या मुसलमान दिखाई दिए
क्या। एक झूठी कहानी के आधार पर भाजपा चुनाव तो जीत गई। अब सत्ता भाजपा के
पास है। यदि प्रदेश में रोहिंग्या मुसलमान हैं तो भाजपा को पकड़कर दिखाना
चाहिए। गौरतलब है कि वर्ष 2018 के चुनाव में राज्य के कवर्धा विधानसभा सीट
से अकबर ने 59,284 के रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी। वहीं, 2023 के
विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के विजय शर्मा ने पूर्व मंत्री को 39,592
वोटों से मात दी। पूरे चुनाव के दौरान कवर्धा में हिंदुत्व का मुद्दा काफी
हावी रहा।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments