——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

डोनेट फार देश अभियान पर भाजपा नेता ने बोला हमला

  रायपुर ।  भाजपा के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के डोनेट फार देश के नाम पर क्राउड ...

 

रायपुर ।  भाजपा के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के डोनेट फार देश के नाम पर क्राउड फंडिंग कैंपेन लांच किए जाने पर हमला बोलते हुए इसे कांग्रेस की लूट-नीति का अभियान बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अभियान में कार्यकर्ताओं और लोगों से चंदा लिया जाएगा। कांग्रेस नेता इसे वर्ष-1921 के तिलक स्वराज फंड से प्रेरित बता रहे हैं, जबकि तिलक स्वराज फंड के चंदे की राशि का सदुपयोग ब्रिटिश हुकुमत से लड़ने में किया गया था। देश के नाम पर पार्टी के लिए चंदा इकट्ठा करने के इस अभियान को तिलक स्वराज फंड से जोड़कर कांग्रेस ने घिनौनी राजनीतिक मानसिकता का परिचय दिया है। लोकमान्य तिलक और उनके स्वराज अभियान का अपमान करने का अधिकार कांग्रेस को नहीं है। बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस का हमेशा से यही लक्ष्य रहा है कि किसी स्थिति में आना चाहिए। प्रदेश को लूटकर तिजोरी भरने के बाद कांग्रेस अब कर्नाटक को अपने एटीएम के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। इसके बाद तेलंगाना में भी लूट-खसोट की नीति अमल में लाने जा रही है। जिस कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार रचा-बसा है, उस कांग्रेस को पैसों की किल्लत नहीं है। बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं ने अपनी-अपनी जेबें भर ली हैं, इसलिए अब देश के नाम पर कार्यकर्ताओं और देश के लोगों को लूटने का यह ख्याल आया है। 

No comments