Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बारिश से थर्राये हिमाचल, उत्तराखंड

 दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की मार देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी राज्यों में कहीं भारी...

 दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की मार देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी राज्यों में कहीं भारी बारिश के कारण सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं, तो कहीं आसमानी बिजली जानलेवा साबित हो रही है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, दिल्ली के क्षेत्रीय प्रमुख चरण सिंह के मुताबिक, अगले 2 दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, यूपी और पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब, हरियाणा, यूपी और पूर्वी राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट और दिल्ली में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 मकानों को नुकसान पहुंचा है। प्रदेशभर की 723 सड़कें बंद है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से अपील की है कि वे अगले 24 घंटे घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि इस दौरान भारी बारिश का अलर्ट है।कश्मीर से लेकर केरल तक विभिन्न राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह से बारिश हो रही है। सड़कें लबालब है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के लिए जारी अलर्ट में पर्यटकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। यहां लगातार भूस्खलन जारी है।

No comments

राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को द...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधा...

मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डेका का विधानसभा परिसर में किया ...

कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गो...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से मिली शहर के विभ...

मनेंद्रगढ़ क्षेत्र को मिली 25.99 करोड़ की विकास योजनाओं की स...

राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को द...

विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्...

म.प्र. में पीपीपी मोड पर फुटबाल एक्सीलेंस सेंटर, स्पोर्टस इन...

नियद नेल्लानार योजना : माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास क...