Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कांग्रेस के सांसदों पर हमले के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 

 अगरतला: त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में वाम दलों और कांग्रेस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। त्रिपुरा में बिशालगढ़ उपमंडल के एक सीमावर्ती गांव नेहलचंद्रनगर में वाम दलों एवं कांग्रेस के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल पर शुक्रवार को उस समय हमला हुआ था, जब वह चुनाव बाद ंिहसा से प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और हमले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’ उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘इस समय दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री माणिक साहा ने डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) अमिताभ रंजन से बात की और उनसे सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा, भले ही वे किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हों।’’ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कहा कि वाम दलों और कांग्रेस के संयुक्त दल शुक्रवार को पश्चिमी त्रिपुरा, सिपाहीजाला और खोवाई के विभिन्न हिंसा  प्रभावित इलाकों के दौरे पर है। माकपा नेता आर मजूमदार ने कहा, ‘‘माकपा सांसद ई करीम, कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक और कांग्रेस महासचिव अजय कुमार का यह प्रतिनिधिमंडल जब नेहलचंद्रनगर बाजार पहुंचा, तो उस पर बदमाशों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए हमला किया। एक वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया और दो अन्य कारों में भी तोड़फोड़ की गई।’’ क्षेत्र में बुधवार रात कम से कम 20 दुकानों में आग लगा दी गई थी। पुलिस ने कहा कि इस हमले में दल के आठ सदस्यों में से कोई भी घायल नहीं हुआ और वाम दलों एवं कांग्रेस के नेताओं को ले जा रहे दो-तीन वाहनों में तोड़फोड़ की गई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एवं सांसद बिनॉय विश्वास ने कहा कि यह दल संभवत: 12 मार्च तक राज्य में रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह एक रिपोर्ट सौंपेगा और यह मामला संसद में उठाया जाएगा।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय निखिल कश्यप को दी श्र...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्...

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित

स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश भ...

वनमंत्री कश्यप ने प्राथमिक शालाओं में पौष्टिक आहार नाश्ता प्...

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...