Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के पी.एच.डी. से संबंधित संशोधन प्रस्तावों का किया अनुमोदन

 

 रायपुर। राज्यपाल सह कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 के तहत पी.एच.डी. से संबंधित संशोधन प्रस्तावों का अनुमोदन किया है। अनुमोदित संशोधन के अनुसार धारा 39(2) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत अध्यादेश क्रमांक-10 के माध्यम से धारा 3.2 तथा धारा 8.7 मे प्रस्तावित संशोधन का अनुमोदन किया है। धारा 3.2 को संशोधित करते हुए एक बिन्दु जोड़ा गया है। जिसके अनुसार अब विद्यार्थी पी.एच.डी करने के लिए बी.ई/बी.टेक अथवा एम.ई/एम.टेक डिग्री से संबंधित किसी भी स्ट्रीम का चयन कर सकता है। इसी प्रकार धारा 8.7 में भी संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार वर्तमान में यदि पी.एच.डी के अभ्यर्थी का चयन आर.डी.सी. में ना हो पाया हो अथवा आर.डी.सी में उपस्थित न हो पाये हो, ऐसे विशेष प्रकरणों में अब अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क के साथ पुनः आर.डी.सी के लिए आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति उक्त आवेदनों पर विचार कर निर्णय लेंगे। राज्यपाल सह कुलाधिपति के अनुमोदन उपरान्त उक्त संशोधन प्रभावी हो गया है।

No comments

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति ...

मुख्यमंत्री श्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान ...

मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा, अन्य उद्योगों की तरह ...

खेती में तकनीकी नवाचार से समृद्धि: नवागढ़ के किसान संतोष साह...

नैनो डीएपी से प्रति एकड़ 75 रूपए की बचत, आसानी से उपलब्ध और उ...

नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सल...

प्रदेश में अब तक 364.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छोटे व्यापारियों को मिलेगा प्रोत्साहन: दस साल से अधिक लंबित ...

आंगनबाड़ियों में घटिया सामान की आपूर्ति का मामला: मंत्री राज...