रायपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए 21 फरवरी से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। 23 को स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य राजधानी पहुंचेंगे...
रायपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए 21 फरवरी से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। 23 को स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य राजधानी पहुंचेंगे। शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आठ नेताओं को राष्ट्रीय अधिवेशन में समन्वय की जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए यह पदाधिकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बीच कोआर्डिनेशन करेगी। प्रदेश कांग्रेस में संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इससे पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक ले चुकी है। पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल के नेतृत्व में समिति भी तैयारियों की समीक्षा कर चुकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने समन्वय समिति के सदस्यों की सूची जारी की है। इसमें पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार गोकुल बुटेल व अन्य बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments