Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 6

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

वादाफरामोश कांग्रेस जितने नोटिस भेजना चाहती है भेज दे: केदार गुप्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस का जनघोषणापत...


रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस का जनघोषणापत्र तैयार करने वाले उनके मंत्री टीएस सिंहदेव चौक पर आकर कहें कि उन्होंने जो वादे किये हैं, उन्हें पूरे नहीं करने वाले हैं। कांग्रेस कह रही है कि हमने यह वादा गंगाजल हाथ में ले कर के किया, वह वादा गंगा जल हाथ में लेकर नहीं किया! मतलब उन्हें बाकी वादे पूरे नहीं करने थे। यह उन्होंने पहले से ही तय कर रखा था। इसलिए गंगा जल हाथ में नहीं उठाया। इस प्रकार का धोखा दिया गया है। कांग्रेस को जितना नोटिस देना है, दे। जो करना है, करें। भाजपा जनता के हित के लिए संघर्ष करती है और इससे पीछे नहीं हटेगी। भाजपा कभी भी कांग्रेस की गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस को हमारी खुली चुनौती है कि भूपेश बघेल की वादाखिलाफी के समर्थन में जितने नोटिस भेजने हैं, भेजे। ऐसे नोटिसों का जवाब जनमंच पर भी दिया जायेगा। फैसला छत्तीसगढ़ की जनता करेगी।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस की लबरा सरकार के बारे में जो कहा है, उसके एक एक शब्द की सत्यता से छत्तीसगढ़ की जनता भलीभांति परिचित हैं। कांग्रेस ने किस वादे के लिए कसम खाई, किसके लिए नहीं खाई, यह भूपेश बघेल को चुनाव प्रचार के दौरान ही स्पष्ट कर देना चाहिए था।

 प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि एक बात साफ है कि कांग्रेस ने जो वादे राज्य की जनता के हर वर्ग से किये थे, अब उनसे मुकर गई है। बहानेबाजी कर रही है। क्या गंगाजल हाथ में लेकर किये गए वादे ही किसी सरकार के लिए पर्याप्त हैं? क्या घोषणापत्र की कोई अहमियत कांग्रेस के लिए नहीं है। यदि नहीं है तो जनघोषणापत्र के नाम पर झूठ का पुलिंदा रखकर जनता के साथ झाँसेबाजी क्यों की?

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार राज्य के इतिहास की सबसे झूठी सरकार है। राज्य की एक एक महिला गवाह है कि कांग्रेस ने पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था। बेरोजगार युवा गवाह हैं कि उन्हें रोजगार और भत्ता देने का वादा कांग्रेस ने किया था। न रोजगार दिया, न भत्ता। किसानों को दो साल का बोनस देने का वादा किया था, कहां है बोनस? कांग्रेस के वादे और भूपेश बघेल सरकार के इरादे जनता ने देख लिए हैं। अब इस सरकार की विदाई सुनिश्चित है।

No comments

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख...

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर तेलीबांधा गार्डन से झूले हटान...

"हर पेड़ बने माँ की छाया"—चंगोराभाठा में जनप्रतिनिधियों ने ब...

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख...

नर्मदा परिक्रमा तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए परिक्रमा पथ...

दीपावली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए : मुख्यमंत्...

मुख्यमंत्री ने देवशयनी एकादशी की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ज...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक: मंत्री ...

कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रधान पाठक निलंबित