Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 5

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कन्हैया कुमार आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

 नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी...

 नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हाल ही में कन्हैया कुमार ने इस बारे में राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारे में अटकलें तेज हो गई थीं।
सीपीआई नेता व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों युवा नेताओं को दोपहर करीब तीन बजे पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसके बाद प्रेस कॉन्फे्रंस होगी। परंतु इसमें राहुल गांधी मौजूद रहेंगे या नहीं इस बारे जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि हाल ही में कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारे में अटकलें तेज हो गई थीं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की सदस्यता लेने से पहले कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी मंगलवार दोपहर आईटीओ के पास स्थित शहीद पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। बहरहाल, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कन्हैया सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेंगे उन्हें पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर भी मैदान में उतार सकती है। बताया जा रहा है राहुल गांधी से पहले कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी।

No comments

नर्मदा परिक्रमा तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए परिक्रमा पथ...

दीपावली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए : मुख्यमंत्...

मुख्यमंत्री ने देवशयनी एकादशी की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ज...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक: मंत्री ...

कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रधान पाठक निलंबित

प्रदेश में अब तक 229.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

विधानसभा की कार्यवाही से आमजनों को अवगत कराने में संसदीय पत्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लिया ...

छत्तीसगढ़ में वैकल्पिक उर्वरकों की कोई कमी नही