Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, August 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पत्नी को गांव से बुलाने के लिए पति ने की खतरनाक प्लानिंग, पढ़कर उड़ जाएंगे आपके होश

मुबई। नाराज पत्नी को गांव से वापस बुलाने के लिए मुंबई के एक शख्स ने खतरनाक प्लानिंग को अंजाम दिया। शख्स ने अपने की बच्चों की मौत की झूठी कहा...


मुबई। नाराज पत्नी को गांव से वापस बुलाने के लिए मुंबई के एक शख्स ने खतरनाक प्लानिंग को अंजाम दिया। शख्स ने अपने की बच्चों की मौत की झूठी कहानी रच दी। पत्नी को यकीन दिलाने के लिए उसने पूरा इतंजाम कर लिया था। उसने बच्चों की मौत की झूठी फोटो भी पत्नी को भेज दी थीं। पत्नी को डराने के लिए वह बेटी के गले में फांसी का फंदा डाल रहा था कि अचानक बच्ची डरकर चिल्लाने लगी, जिसके बाद  पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और बच्ची को नीचे उतार लिया। कमरे के भीतर का नजारा देखकर पड़ोसी भी बुरी तरह से डर गए थे। उन्होंने तुरंत कुरार पलिस को मामले की खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ  हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि नाराज पत्नी को गांव से वापस बुलाने के लिए उसने बेटे-बेटी की मौत की झूठी कहानी रची थी। सीनियर इंस्पेक्टर प्रकाश बेले ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 8 साल के बेटे ने पिता की बातों में आकर वही किया जो उससे करने को कहा गया था. लेकिन गले में फांसी का फंदा पड़ता देखकर 13 साल की बेटी डर गई और चिल्लाने लगी, जिसकी वजह से उसका प्लान खराब हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स नशे का आदी है. नशे की हालत में वह पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था. इसीलिए नाराज होकर उसकी पत्नी गांव चली गई थी. आरोपी सुचित कुछ ही दिन पहले अपने बच्चों को गांव से मुंबई ले आया था। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी सुचित वहां से भागने की फिराक में था, लेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हॉलिडे कोर्ट में पेशी के बाद उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।

No comments

वाणिज्य उद्योग मंत्री 23 अगस्त को राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन मे...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य ...

166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महत...

राजभवन परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने की साफ-सफाई

राज्यपाल से मिले हाई स्कूल के विद्यार्थी

राज्यपाल रमेन डेका बने छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में टीबी मर...

मुख्यमंत्री साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले टोक्यो स्थ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का ...

राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ 2025 की र...

छत्तीसगढ़ के धान ने आकर्षित किया उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ...