Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अब दुश्मनों की खैर नहीं: आज अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे तीन और राफेल

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता बढऩे वाली है। राफेल लड़ाकू विमानों की नई खेप आज भारत पहुंचने वाली है। जानकारी के मुताबिक तीन राफेल...


नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता बढऩे वाली है। राफेल लड़ाकू विमानों की नई खेप आज भारत पहुंचने वाली है। जानकारी के मुताबिक तीन राफेल लड़ाकू विमान आज शाम को अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे। तीनों विमान सात हजार किलोमीटर की दूरी तय करके फ्रांस से भारत पहुंचेंगे। यूएई में उड़ान के दौरान आसमान में ही इन विमानों में ईंधन भरा जाएगा। बता दें कि फ्रांस और भारत के बीच 36 राफेल विमानों का करार हुआ है। इनमें से 21 भारत को सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक 11 विमान ही भारत आए हैं। ये सभी अंबाला में मौजूद वायुसेना के गोल्डन एरो स्कावड्रन का हिस्सा हैं। आज आने वाले तीनों राफेल विमान इसी स्कावड्रन में शामिल होंगे। आज भारत आ रहे तीन विमानों के अलावा अप्रैल के अंत तक पांच और राफेल जेट भारत पहुंच जाएंगे। वहीं 2022 तक सभी 36 विमान भारत को मिल जाएंगे।
5 अन्य विमान अप्रैल के अंत तक सौंप दिए जाएंगे
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने जानकारी दी कि अप्रैल के अंत तक पांच और राफेल जेट भारत को मिल जाएंगे। राजदूत ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि भारत को हम कोरोना महामारी के बावजूद समय पर राफेल सौंपने के लिए सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 21 राफेल भारत को सौंपे गए हैं। इनमें से 11 पहले ही भारत को मिल चुके हैं, तीन अभी उड़ान भडऩे वाले हैं। 5 अन्य विमान अप्रैल के अंत तक सौंप दिए जाएंगे। 2022 तक सभी 36 विमानों को भारत को सौंप दिया जाएगा।

No comments

छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ का वार्षिक आमसभा एवं स...

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोर...

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए दयाल दास बघेल

रासायनिक खादों की कालाबाजारी बर्दास्त नहीं, समितियों में खाद...

आपातकाल लगाना संविधान की हत्या थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समाज हित में किए गए कार्यों को भुलाया...

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

कदाचरण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार...