Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, May 27

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

शराब ने करवा दी पुत्र से पिता की हत्या

abernews अबेर न्यूज गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में शराब ने रिश्तों का कत्ल करने के साथ पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। शराब के रुपयों के...



abernews अबेर न्यूज गरियाबंद।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में शराब ने रिश्तों का कत्ल करने के साथ पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। शराब के रुपयों के लिए अधेड़ अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। बेटे ने मना किया तो उसे भी डंडे से पीटा। इस पर गुस्साए बेटे ने लात-घूंसों से पीट-पीट कर अधेड़ की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला कोतवाली क्षेत्र के बेंदकुरा पंचायत में मंगलवार देर रात का है।

जानकारी के मुताबिक, बेंदकुरा पंचायत के आश्रित गांव जुनाडीह निवासी सुखराम यादव (55) मंगलवार को अपनी पत्नी से शराब के लिए रुपए मांग रहा था। पत्नी ने रुपए देने से इनकार कर दिया। इसके चलते दोनों के बीच विवाद हो रहा था। यह देखकर उसका बेटा दिनेश (25) बीच बचाव के लिए आया तो सुखराम का उससे भी विवाद होने लगा। थोड़ी देर बाद जब विवाद शांत हुआ तो दिनेश घर से बाहर चला गया और दोस्तों के साथ जाकर बैठ गया।

दोस्तों के साथ बैठा था बेटा तो फिर डंडा लेकर मारने पहुंचा अधेड़

इस बीच सुखराम डंडा लेकर वहां पहुंच गया और दिनेश को पीटना शुरू कर दिया। यह देख दोस्तों ने सुखराम को रोका और उनका झगड़ा शांत कराया। इसके बाद पिता-पुत्र दोनों घर चले आए। यहां पर दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दिनेश ने सुखराम की लात-घूंसों से बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके चलते सुखराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 ला...

मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में: मुख्यमंत्री विष्...

विष्णु के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भर...

कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित, प्रदेश के हित में र...

गरीब कल्याण के साथ समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है अच्छी सर...

राज्यपाल रमेन डेका ने टी बी मरीजों को भेंट की पोषण टोकरी

गुलमोहर पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल: सारंगढ़-बिलाइ...

स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम:...