Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 20

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

चार दिन तक छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हो सकती है बारिश

  नई दिल्ली। भारत में एक तरफ कोरोना का कहर जारी है और रोज संक्रमितों की संख्या आसमान छू रही है। वहीं दूसरी ओर बदलता मौसम किसी बीमारी से कम न...

 


नई दिल्ली। भारत में एक तरफ कोरोना का कहर जारी है और रोज संक्रमितों की संख्या आसमान छू रही है। वहीं दूसरी ओर बदलता मौसम किसी बीमारी से कम नहीं है। अब इस भरी गर्मी में मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। देश के अधिकांश हिस्सों में मार्च के मध्य में पारा चढऩे लगा है। हालांकि, मौजूदा समय में पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी रुक-रुक कर हो रही है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। इसका सीधा असर भारत के कई मैदानी राज्यों पर पड़ेगा, जिससे इन राज्यों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पूर्वी भारत के हिस्सों पर आज दिखेगा। वहीं मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी कि इसके कारण अगले 4 दिन तक मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान, हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
-कहीं गिरेंगे ओले, कहीं चलेगी लू 
मौसम विभाग ने बताया कि मध्यप्रदेश में 18 से 19 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है। आगामी पांच दिनों में राज्य में कई स्थानों पर तेज हवा और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च को भी पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ को छोड़कर अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी राज्यों में तापमान बढऩे की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की संभावनाएं हैं।

No comments

सहायक ग्रेड तीन एवं कोर्ट मैनेजर के पद की कौशल परीक्षा 24 अग...

पक्के मकान के बारे में कभी सोचा ही नहीं था, बनने के बाद लगत...

नव नियुक्त मंत्री गणों को मंत्रालय में कक्ष आबंटित

5.84 करोड़ की लागत से बनेगा दुलदुला मार्ग ग्रामीणों की वर्षो...

लुण्ड्रा को मिला 10 करोड़ का विद्युत विस्तार

छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी - जनसंपर्क विभाग की प...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने की सौजन्य...

सीजी-रेरा ने लागू की वॉलन्टरी कॉम्प्लायंस स्कीम, सितंबर तक म...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पार...

छत्तीसगढ़ की जनजातियों पर शोध और अनुसंधान की राह खुली