Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भयानक रूप ले रहा कोरोना, मिले 35 हजार से ज्यादा मरीज, 172 की मौत

  नई दिल्ली। कोरोना एक बार फिर से भयानक रूप लेने लगा है। रोज आने वाले आंकड़े अब लोगों को डराने लगे हैं। कल मोदी की बैठक में कड़े निर्देश देन...

 


नई दिल्ली। कोरोना एक बार फिर से भयानक रूप लेने लगा है। रोज आने वाले आंकड़े अब लोगों को डराने लगे हैं। कल मोदी की बैठक में कड़े निर्देश देने के बाद लोगों की लापरवाही बढ़ी है, जिसके कारण कोरोना फिर खतरनाह हो चला है। आज सुबह पहली बार कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 35 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जो इस साल में एक दिन में मिले नए कोरोना संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। वहीं पिछले 24 घंटे में 172 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो गई। केंद्रीय सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या बढ़कर 35,871 पहुंच गई है। इसी के साथ देश में कोरोना मरीजों की संख्या  1,14,74,605 हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को कोरोना के 28,903 नए मामले दर्ज किए गए थे। पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 172 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,59,216 पहुंच गई है।
-ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भारी गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 17,741 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,10,63,025 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बेहद कमी दर्ज की गई है। वहीं पिछले तीन महीने बाद एक बार फिर कोरोना के सक्रिय मामले ढाई लाख के पार पहुंच गए हैं। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 2,52,364 हैं।
बता दें कि देश में दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण जारी है। देश में अब तक 3,71,43,255 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।

No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित