Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, May 20

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

28 वर्ष के युवक के प्यार में पड़ी तीन बच्चों की मां, छोड़ा परिवार

रामगढ़ । जवान आशिक के प्रेम के जाल में पड़ी 3 बच्चों की मां को प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि 14 वर्ष की बेटी को भी भुला दिया है। 2 वर्ष तक 28 स...


रामगढ़ । जवान आशिक के प्रेम के जाल में पड़ी 3 बच्चों की मां को प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि 14 वर्ष की बेटी को भी भुला दिया है। 2 वर्ष तक 28 साल के  युवक से अवैध संबंध के उपरांत महिला का प्यार परवान चढ़ा। केस झारखंड के रामगढ़ जिले का है। यहां 3 बच्चे की मां को 28 वर्ष के युवक से प्यार हुआ तो उसने अपने पति और बच्चों से सारे रिश्तेनाते तोड़ गई। अवैध संबंध से उपजी इस प्रेम कहानी में 3 बच्चों की मां ने अपने पति से संंबंंध तोड़कर कुंवारे प्रेमी के साथ रहने का निर्णय कर लिया है। महिला ने रामगढ़ जिला अदालत में पति से तलाक के लिए आवेदन लगा दिया है। तलाक की लिखित सूचना महिला ने गिद्दी थाना की पुलिस को भी दी जा चुकी है। जहां इस बात का पता चला है कि अपने पति और बच्चों से अपना रिश्ता पूरी तरह से हमेशा के लिए तोड़ लिया था। उसके इस निर्णय में पति और बच्चों की रजामंदी की सूचना दी गई है। मीडिया ने जानकारी दी है कौशल्या देवी नाम की इस महिला की शादी 15 वर्ष पहले फुलसराय गांव के पूरन साव के साथ हुई थी। अभी कौशल्या के कुल 3 बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी लड़की की उम्र 14 वर्ष है। कौशल्या देवी रामगढ़ के समीप चरही, कुजू, बडग़ांव आदि बाजारों में सूप-टोकरी बेचती है। इस क्रम में वह बाजारटांड़ निवासी सूरज पासवान की गाड़ी से बाजार आना-जाना किया करती थी। बीते 2 वर्ष में कौशल्या और सूरज की पहचान पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। अवैध संबंध का शक गहराने पर उसके पति ने थाने में सूरज पासवान के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। हालांकि कौशल्या और सूरज में नजदीकियां बढ़ती ही चली गई। जंहा इस बात का पता चला है कि  महिला का प्रेमी अविवाहित है। तीन बच्चों की मां के कुंवारे प्रेमी सूरज ने कहा कि कौशल्या से वह बेहद प्यार करता है, इसलिए साथ-साथ रहने का फैसला किया है। महिला के पति पूरन साव ने कहा कि अब कौशल्या से जीवनभर कोई संबंध नहीं रखेगा। वह अब उसकी पत्नी नहीं रही।

No comments

साउथ अफ्रीका के मरीज की हुई अम्बेडकर अस्पताल में सफल सर्जरी

बीएमओ निलंबित एवं अनुबंधित चिकित्सक कार्यमुक्त

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस: मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ...

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन...

शिक्षा का अधिकार अधिनियम शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का आधार

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत...

मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में किया अतिरिक्त कक्ष ...

शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की सफलता की नई मिसाल गढ़ता राज्य होटल प्...

निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में हुआ आंश...

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पुलिस का आधुनिकीकरण जरूरी: योगी