——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

Naxalites : नक्सलियों ने 8 वाहनों में लगाई आग, कर्मचारीयों को काम नहीं करने की धमकी दी

अबेर न्यूज जगदलपुर।   बस्तर में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। नक्सलियों ने मंगलवार शाम जगदलपुर के पास सड़क निर्माण का...


अबेर न्यूज जगदलपुर।
  बस्तर में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। नक्सलियों ने मंगलवार शाम जगदलपुर के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगा दी। साथ ही निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को दोबारा काम शुरू करने पर धमकी भी दी है। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। आग लगाने से 8 वाहन जलकर खाक हो गए। मामला मालेवाही थाना क्षेत्र के कचनार का है।

जानकारी के मुताबिक, बारसूर-पल्ली मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। मालेवाही के पास लगी पंचायत में गांव को जोड़ने सड़क बनाई जा रही है। हालांकि इसके लिए पुलिस सुरक्षा नहीं लगी है। ग्रामीण खुद देखरेख में निर्माण कार्य करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को सड़क निर्माण में लगे कर्मचारी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने बीच में ही उनका रास्ता रोक लिया और वाहनों को आग के हवाले कर दिया।


No comments