——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

Motorola: 5000mAh बैटरी के साथ Moto E7 Power स्मार्टफोन 19 February को होगा लॉन्च

abernews अमेरिका की मल्टीनेशनल दूरसंचार कंपनी Motorola आखिरकार Moto E7 Power को 19 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक इसे कल दो...


abernews अमेरिका की मल्टीनेशनल दूरसंचार कंपनी Motorola आखिरकार Moto E7 Power को 19 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक इसे कल दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसकी लॉन्चिंग की जानकारी कंपनी ने ट्विटर के जरिये पहले ही दे दी थी। मोटोरोला फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट किया जा चुका है। साथ ही, फोन के लगभग सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन से लेकर फोन के डिजाइन को भी Flipkart Unique ऐप पर रिवील किया जा चुका है। फ्लिपकार्ट पर मौजूद फोटोज से ये पता चलता है कि  Moto E7 Power ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में आएगा, साथ ही यहां एक डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन भी मिलेगा। कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर एक शॉर्ट वीडियो टीजर जारी किया है। इससे हिंट मिल रहा है कि ये फोन भारत में 10 हजार रुपये के अंदर लॉन्च किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें
Moto E7 Power को लॉन्च होने के बाद फ्लिपकार्ट पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर बनाई गई माइक्रोसाइट के मुताबिक इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.5-इंच मैक्स विजन HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ये भी कंफर्म कर दिया गया है कि ये फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। मुमकिन है कि इसके और भी वेरिएंट्स उतारे जाएं। इसकी इंटरनल मेमोरी को यूजर्स कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा भी पाएंगे। Moto E7 Power में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी और चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा, साथ ही ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद होगा। हालांकि, प्रोसेसर किस कंपनी का होगा इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का होगा, साथ ही यहां एक LED फ्लैश भी मौजूद रहेगा। सेकेंडरी कैमरा 2MP का हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच मौजूद है। उम्मीद है कि इसके फ्रंट में 5MP का कैमरा सेल्फी के लिए मिल सकता है। फ्लिपकार्ट पर जारी बैनर में ये भी लिखा गया है कि Moto E7 Power के साथ यूजर्स को नियर स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस मिलेगा।

No comments