abernews अबेर न्यूज़ नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज आम जनता को बड़ा झटका दिया है। दरअसल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-सा...
abernews अबेर न्यूज़ नई दिल्ली।सरकारी तेल कंपनियों ने आज आम जनता को बड़ा झटका दिया है। दरअसल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 25 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए हैं। हालांकि 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में कमी आई है। ये नई दरें आज यानी 4 फरवरी से ही लागू हो चुकी हैं।
LPG सिलेंडर की नई कीमत
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 719 रुपए हो गई है। कोलकाता में इसका दाम 720.50 रुपए था, जो अब 745.50 रुपए हो गया है और चेन्नई में यह 710 रुपए से बढ़कर 735 रुपए का हो गया है।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम
इससे पहले 1 फरवरी को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 190 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे, जिसमें अब 6 रुपए की कटौती की गई है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1533 रुपए हो गई है। मुंबई में दाम 1482.50 रुपए, कोलकाता में 1598.50 रुपए और चेन्नई में 1649 रुपए हो गए हैं।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments