——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

झारखंड: प्रेमिका और पत्नी ने हफ्ते में तीन-तीन दिन के लिए पति को बांट लिया

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म 'घरवाली-बाहरवाली' की कहानी अब रियल लाइफ में देखने को मिली। एक ...


रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म 'घरवाली-बाहरवाली' की कहानी अब रियल लाइफ में देखने को मिली। एक समझौते के मुताबिक पति को सप्ताह में तीन दिन अपनी पत्नी के साथ तो तीन दिन प्रेमिका के साथ रहने के लिए कहा गया। युवक को हफ्ते में एक दिन खुद के हिसाब से बिताने की मंजूरी मिली। ये सिलसिला बहुत लंबा नहीं चला। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले से शादीशुदा युवक ने एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर दूसरी शादी कर ली थी। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। जब इस मामले की खबर पुलिस को मिली तो उनके बीच समझौता कराने के अलावा कोई और रास्ता नजर नहीं आया। उन्होंने दोनों पत्नियों के बीच शख्स का बंटवारा कर दिया। अब पुलिस ने बंटवारा तो कर दिया लेकिन ये सिलसिला ज्यादा दिनों तक इसी तरह से नहीं चल सका और जल्द ही ये मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया। अब अदालत ने शख्स के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। उसकी दोनों पत्नियां अब उसे बचाने में जुट गई हैं। ये मामला रांची के कोकर तिरिल रोड का है। यहां के रहने वाले राजेश महतो को पुलिस ने 15 जनवरी 2020 को हिरासत में लिया था और फैसला किया कि उसे अपनी दोनों पत्नियों के साथ बराबर रहना होगा। मामला कोर्ट में पहुंचते ही सब बदल गया। राजेश महतो की दूसरी पत्नी ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का केस दर्ज कराया था। इसी वजह से ये मामला अदालत तक पहुंच गया। अदालत ने आरोपी महतो के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। अब पुलिस गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि राजेश महतो पहली पत्नी और बच्चे को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने चला गया था। उसकी पत्नी ने इस बारे में थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दूसरी तरफ उसकी प्रेमिका के परिवार ने भी राजेश महतो पर बेटी को अगवा करने का केस दर्ज कराया था। राजेश ज्यादा दिनों तक पुलिस की गिरफ्त से दूर नहीं रह सका और आखिरकार पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। हालांकि राजेश ने अपनी प्रेमिका के साथ तब तक शादी कर ली थी। पुलिस जब उसे थाने लेकर पहुंची तो उसकी दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के बीच सनझौता करा दिया और लिखित तौर पर पति को दोनों के बीच बांट दिया। पुलिस ने दोनों पत्नियों को समझौते की कॉपी भी दी थी।

No comments