——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गोल्डन बार में चल रहे हुक्का के अवैध कारोबार का पर्दाफाश

  दुर्ग। दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर एवं विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक दुर्...

 


दुर्ग। दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर एवं विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में जिओ खुलकर नशा मुक्त अभियान के तहत शहर में अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण व अंकुश लगाने लगातार अभियान कार्रवाही चलाया जा रहा है इसी के तहत  पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गोल्डन बार धमधा रोड में अमन भाटिया एवं तेजा साहू द्वारा बालिक युवकों को अवैध रूप से हुक्का के माध्यम से धूम्रपान कराने की व्यवस्था कर रहा है। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में गोल्डन बार धमधा रोड में दबिश देकर रेड कार्रवाई की गई। जहां युवाओं को अवैध रूप से हुक्का के धूम्रपान कराते मिला। मौके से हुक्का पोर्ट 11 नग, हुक्का फ्लेवर का डिब्बा 9 नग, हुक्का पाइप 7 नग, नोजल प्लास्टिक का 8 चिलम डिब्बा में कोकोनट कोयला कीमती 4 हजार 670 का सामान जब्त किया गया। आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ धूम्रपान निषेध एवं धूम्रपान न कराने वालों का स्वास्थ्य प्रतिरक्षा अधिनियम की धारा 8, 11 के अंतर्गत अपराध घटित कराना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है उपरोक्त कार्यवाही में विनोद सिंह, थाना मोहन नगर आरक्षक धीरेंद्र यादव, फारुख खान, वाहन चालक राकेश सिन्हा प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर की विशेष भूमिका रही।
**

No comments