Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भिलाई के मैत्रीबाग में मादा रॉयल बंगाल टाइगर वसुंधरा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित मैत्रीबाग में मादा रॉयल बंगाल टाइगर वसुंधरा की मौत हो गई। वह 10 साल की थी और पिछले 10 दिनों से ज्यादा बीमार ...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित मैत्रीबाग में मादा रॉयल बंगाल टाइगर वसुंधरा की मौत हो गई। वह 10 साल की थी और पिछले 10 दिनों से ज्यादा बीमार चल रही थी। उसे फ्लूड थेरिपी और लाइफ सेविंग दवाइयों पर रखा गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर वन विभाग के चीफ


कंजरवेटर और डीएफओ की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वसुंधरा की मौत के बाद अब मैत्रीबाग में सिर्फ एक रॉयल बंगाल टाइगर नंदी बचा हुआ है। वह भी 15 साल का हो गया है। जू प्रशासन नंदी और वसुंधरा के जरिए बाघों का कुनबा बढ़ाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसमें सफल नहीं हो सका। किडनी फेल होने वसुंधरा की मौत होना बताई जा रही है। वसुंधरा का जन्म मैत्रीबाग में ही हुआ था और वह शुरू से काफी कमजोर थी। डेढ़ साल पहले वसुंधरा के पिता सतपुड़ा की भी कैंसर से मौत हुई थी। चीफ वेटेरिनरी ऑफिसर और मैत्रीबाग जू के इंचार्ज डॉ. एनके जैन के अनुसार बाघिन पिछले कई दिनों से बीमार थी। वाइल्ड लाइफ हेल्थ केयर अंजोरा और शासकीय चिकित्सक के निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा था। करीब डेढ़ साल पहले अगस्त 2019 में वसुंधरा के पिता सतुपड़ा की भी कैंसर से मौत हो गई थी। वह उससे दो साल पहले से कैंसर से जूझ रहा था। उसका भी जन्म जू में हुआ था।
-मैत्रीबाग जू में सिमट रहा है बाघों का कुनबा
मैत्रीबाग में बाघों का कुनबा सिमटता जा रहा है। एक समय ऐसा भी था जब गार्डन में 5 रॉयल बंगाल टाइगर थे। इसमें नर्मदा भी शामिल है। जिसकी मौत सांप के काटने से 2015 में हुई थी। 6 सालों में जिन बाघों की मौत हुई उनमें रॉयल बंगाल टाइगर, सफेद बाघिन कमला, सफेद बाघ सुंदर, सफेद बाघ सतपुड़ा, रायल बंगाल टाइगर सतपुड़ा और अब वसुंधरा भी शामिल हो गई है।

No comments

मुख्यमंत्री 19 जुलाई को एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक...

कोतबा के स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उ...

राज्य के 11 जिलों को भारत सरकार से मिला कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस ...

डिबायन लेबोरेट्रीज को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, ₹25 ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयत्नों से मिली ऐतिहासिक स्...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पेन में की निवेश, शिक्षा और सांस्क...

मर्काबार्ना का समग्र मॉडल मध्यप्रदेश के लिये प्रेरणादायक : म...

धान खरीदी का अनुमान 70 से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन: केंद्र स...

प्रदेश के अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध डबल इंजन सर...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में नेशनल ...