Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कौओं के बाद अब यहां बाज की भी हुई मौत: मचा हड़कंप

 बिलासपुर। कौआ के बाद रतनपुर में बाज की मौत होने से हड़कंप मच गया है। बर्ड फ्लू की आशंका से भयभीत लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पशु चिकित्सा वि...


 बिलासपुर। कौआ के बाद रतनपुर में बाज की मौत होने से हड़कंप मच गया है। बर्ड फ्लू की आशंका से भयभीत लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पशु चिकित्सा विभाग को दी। विभाग का अमला शाम को मौके पर पहुंचा। लेकिन बाज का शव नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण शव नजर ही नहीं आया। आज दोबारा शव को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा। बर्ड फ्लू को लेकर लोगों में दहशत है। यही वजह है कि पक्षियों की मौत की सूचना से ही दहशत फैल जा रही है। रतनपुर में पक्षियों की मौत की घटनाएं लगातार हो रही हैं। दो दिन पहले गांधी नगर में एक कौआ मृत मिला था। इसकी भी सूचना पशु चिकित्सा विभाग को नहीं थी। जब वे पहुंचे तो रात हो चुकी थी। दूसरे दिन मृत कौआ नाली में पड़ा मिला। जिसे जांच के बाद यह कह दिया गया कि मौत की वजह करेंट है।
इस घटना को गुजरे एक दिन ही हुए है कि बुधवार को दोबारा एक और मोहल्ले में बाज मृत मिला। इस घटना की सूचना मिलने के बाद लोग डर गए। वे समझने लगे की मौत बर्ड फ्लू की वजह से हो सकती है। आसपास के लागों से पूछताछ की गई। इस पर मृत बाज मिलने की पुष्टि भी की गई। कुछ लोगों ने मोबाइल पर मृत बाज की फोटो भी दिखाई। इस देखकर ही अमले ने शव को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद शाम को मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने इसकी पुष्टि भी की। शव को ढूंढने का प्रयास भी किया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण नजर नहीं आया। गुरुवार को दोबारा जांच की जाएगी।

No comments

उप अभियंता भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल कांड, युवती पकड़ी गई

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति ...

मुख्यमंत्री श्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान ...

मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा, अन्य उद्योगों की तरह ...

खेती में तकनीकी नवाचार से समृद्धि: नवागढ़ के किसान संतोष साह...

नैनो डीएपी से प्रति एकड़ 75 रूपए की बचत, आसानी से उपलब्ध और उ...

नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सल...

प्रदेश में अब तक 364.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज