Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

फिर बड़े कोरोना मरीज: 24 घंटे में 16,946 नए मामले सामने आए, 198 लोगों की गई जान

  नई दिल्ली। तीन दिन पहले कोरोना से राहत मिलने के बाद फिर से संक्रमितों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। हालांकि सह बढ़ोत्तरी मामूली है पर फिर ...

 


नई दिल्ली। तीन दिन पहले कोरोना से राहत मिलने के बाद फिर से संक्रमितों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। हालांकि सह बढ़ोत्तरी मामूली है पर फिर से मरीजों का आंकड़ा बढऩे लगा है। पिछले दो दिनों से कोरोना के मामलों में मामूली बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,946 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 198 मरीजों की कोरोना वायरस की चपेट में आकर मृत्यु हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई। केंद्री स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 16,946 नए मामलों को दर्ज किया गया है। इसके बाद अब देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,05,12,093 हो गई है। इसके अलावा कोरोना से पिछले 24 घंटों में 198 मरीजों की जान गई है, जिससे कुल मरने वालों की संख्या 1,51,727 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 17,652 मरीज इलाज से मुक्त होकर अपने घर वापस गए हैं और देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,01,46,763 पहुंच गई है। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में अब कुल सक्रिय मामले 2,13,603 हो गए हैं। बता दें कि सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।
कल यानि बुधवार को कोरोना के 15,968 मामले सामने आए थे और 202 मरीजों ने कोरोना वायरस के आगे दम तोड़ा था। बता दें कि दो दिन के बाद से देश में कोरोना के वैक्सीनेशन का काम शुरू होने वाला है, इसके लिए देश के विभिन्न शहरों में वैक्सीन को पहुंचाया जा रहा है। शुरुआती दौर में स्वास्थ्य कर्मियों और फं्रटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी और इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 ला...

मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में: मुख्यमंत्री विष्...

विष्णु के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भर...

कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित, प्रदेश के हित में र...

गरीब कल्याण के साथ समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है अच्छी सर...

राज्यपाल रमेन डेका ने टी बी मरीजों को भेंट की पोषण टोकरी

गुलमोहर पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल: सारंगढ़-बिलाइ...