Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री बघेल से सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के न...


 रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक उत्तरी जांगेड़े तथा विधायक श्री राम कुमार यादव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा सामाजिक विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा करते हुए समाज तथा क्षेत्र के विकास के लिए वहां लोगों के बीच आपसी सद्भावना तथा एकता पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान भी किया गया।  प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री के.पी. खाण्डे, डॉ. जे.के. सोनी, एल.एल. कोसले, सुन्दर जोगी, प्रकाश बांधे, मनीष कोसरिया, जयाराम जांगड़े तथा टीकेन्द्र बघेल आदि शामिल थे।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 ला...

मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में: मुख्यमंत्री विष्...

विष्णु के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भर...

कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित, प्रदेश के हित में र...

गरीब कल्याण के साथ समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है अच्छी सर...

राज्यपाल रमेन डेका ने टी बी मरीजों को भेंट की पोषण टोकरी

गुलमोहर पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल: सारंगढ़-बिलाइ...