Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश प्रदेश पानी बंटवारा विवाद: केद्रीय मंत्री शेखावत पहुंचे मंत्रालय, शिवराज के साथ केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर होगी बैठक

भोपाल। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ मंत्रालय में बठक होगी। मंत्रालय पहंचने पर शिवराज ...


भोपाल। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ मंत्रालय में बठक होगी। मंत्रालय पहंचने पर शिवराज ने शेखावत की आगवानी की। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश में पानी बंटवारे को लेकर मंत्राालय में एक बैठक होने जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और विभाग के अफसर मौजूद रहेंगे। पहले यह बैठक 11 जनवरी को होना वाली थी, लेकिन अब यह बैठक आज हो रही है। बैठक में शामिल होने के लिए केंद्र के अफसर भी भोपाल आए हैं। मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए पानी के बंटवारे का विवाद सुलझ ही नहीं रहा है। परियोजना से 930 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी उत्तर प्रदेश को देने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंकार करने के बाद फिर बैठकों को दौर शुरू हो गया है। भोपाल में बैठक करने के बाद शेखावत उत्तर प्रदेश सरकार के साथ भी बैठक करने लखनऊ भी जाएंगे। बता दें कि परियोजना से उत्तर प्रदेश रबी सीजन के लिए 930 एमसीएम पानी मांग रहा है, जबकि मध्यप्रदेश 2005 में हुए अनुबंध की शर्तों के तहत 700 एमसीएम पानी ही देना चाहता है।

पिछले महीने मुख्यमंत्री चौहान ने परियोजना की समीक्षा करते हुए साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश को उतना ही पानी दिया जाएगा, जितना अनुबंध में तय हुआ था। उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बैठक के दौरान ही फोन पर बात की थी। शेखावत ने भरोसा भी जताया था कि पानी के बंटवारे को लेकर दोनों राज्यों का शीर्ष नेतृत्व बैठक कर आपसी सहमति से हल निकलेगा और परियोजना का काम जल्द शुरू होगा। उसके बाद पहली बार केंद्रीय अधिकारियों का दल भोपाल आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि बैठक में केंद्रीय अधिकारी दोनों राज्यों की पानी की जरूरत पर फिर से बात करेंगे। तकनीकी रूप से किसे कितने पानी की जरूरत है, उस पर भी बात होगी।

No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित