Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

क्या आप जानते है आम के पत्ते को प्रत्येक शुभ और मंगलकारी कार्यों में क्यों रखे जाते हैं

नई दिल्ली। हिन्दू परिवारों में जब कोई शुभ कार्य होता है तो सजावट के रूप में घर के प्रवेश द्वार के ऊपर आम के वृक्ष की पत्तियां (आम्र पल्लव) ...


नई दिल्ली।
हिन्दू परिवारों में जब कोई शुभ कार्य होता है तो सजावट के रूप में घर के प्रवेश द्वार के ऊपर आम के वृक्ष की पत्तियां (आम्र पल्लव) लगाई जाती हैं। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे क्या है धार्मिक वजह....


हिन्दू धर्म में पेड़ों का बहुत सम्मान किया जाता है, उन्हें पूजा जाता है तथा उन्हें अन्न देवता माना जाता है। आम के पत्तों को विशेष रूप से पूजा में सम्मिलित किया जाता है। सभी मंगल कार्यों में आम के पेड़ की पत्तियां लगाई जाती हैं। किन्तु इस पेड़ की पत्तियों में ऐसा क्या विशेष है जो इनका शुभ कार्यों में उपयोग किया जाता है। सिर्फ घर के दरवाजे पर ही नहीं, जब पूजा का कलश तैयार किया जाता है, तब उसके ऊपर भी आम के पेड़ की पत्तियों को लगाया जाता है। इतना ही नहीं, हिन्दू रीति मुताबिक जब किसी का विवाह होता है तब भी शादी के मंडप को आम के वृक्ष की पत्तियों से सजाया जाता है।


वहीं माना जाता है कि आम की लकड़ी, घी, हवन सामग्री के हवन में इस्तेमाल से वतावरण में सकारात्मकता बढ़ती है। बाहर से आने वाली हवा जब भी इन पत्तियों का स्पर्श कर घर में आती है तो वह स्वयं में सकारात्मक कणों को लाती है। ऐसी हवा से घर में सुख एवं समृद्धि बढ़ती है तथा ऐसे घर को कलह-कलेष कभी भी जकड़ नहीं सकता। इसके अतिरिक्त ऐसा भी माना जाता है कि प्रवेश द्वार पर आम की पत्तियां लटकाने से बिना परेशानी सारे मांगलिक कार्य पूरे हो जाते हैं।

No comments

विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्...

म.प्र. में पीपीपी मोड पर फुटबाल एक्सीलेंस सेंटर, स्पोर्टस इन...

नियद नेल्लानार योजना : माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास क...

दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास की फसल लेने व...

अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य निलंबित

स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात न...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: प्रतिभाशाली बच्चों...

धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के...

टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ म...

ग्राम पंचायतों की सक्रियता और स्वप्रेरित जनभागीदारी से हो रह...