Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 4

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

किसान आंदोलन - आंदोलन में जुटे किसानों के लिए जुटाए 51 हजार रुपए और 100 क्विंटल धान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा

abernews.in रायपुर। आज दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय पहुंचे। यहां सभी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मर...

abernews.in

रायपुर। आज दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय पहुंचे। यहां सभी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को 100 क्विंटल धान और 51 हजार रुपए सौंपे। इस मौके पर कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, शैलेश नितिन त्रिवेदी और जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से उधो राम वर्मा मौजूद रहे। सभी कांग्रेसी नेताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। देश में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया।
यह धान और रुपए रायपुर जिले के अलग-अलग ब्लॉक से पिछले कुछ दिनों में जमा किए गए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस एक अभियान चला रही है, जिसके तहत किसानों से 1 किलो धान और 1 रुपए लिया जा रहा है। इसे जमा करके एक बड़ी राशि और अनाज को दिल्ली भेजने की तैयारी है।
कृषि कानूनों को वापस ले केंद्र सरकार
जिला कांग्रेस कमेटी के उधो राम वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों के जरिए किसानों के हक को मारने का काम कर रही है। ऐसे में देश के सभी किसान संगठन यही मांग कर रहे हैं कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाए, लेकिन केंद्र की सरकार अपने अड़ियल रवैया पर कायम है। दिल्ली के इलाके में देशभर के किसान जुट रहे हैं और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने उन्हें समर्थन देने के लिए अनाज और रुपए जमा किए हैं ।
रायपुर जिले के तिल्दा, आरंग, अभनपुर, नयापारा और धरसींवा ब्लॉक से जमा किए गए अनाज और रुपयों को हमने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को सौंपा है। प्रदेश में सबसे पहले रायपुर की कमेटी ने ऐसा किया है। हालांकि पूरे राज्य में जिला स्तर पर धान और रुपए इक्ट्ठा करने का काम जारी है। यह अभियान अभी जारी ही रहेगा।

No comments

शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है :मुख्यमंत्री श्री विष्णु ...

रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन : मु...

सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किय...

प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल से...

दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ...

राज्य के विकास में प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष...

प्रदेश में हर तीसरे दिन उद्योग जगत को नई सौगात और युवाओं को ...

समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मु...

शिविर में राजस्व प्रकरणों का मौके पर समाधान

बाँस के टिशू कल्चर के माध्यम से सूक्ष्म प्रजनन पर पांच दिवसी...