——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ड्रोन सर्वे से रेत भंडारण की जांच, उल्लंघन पर नोटिस जारी

रायपुर, 22 जून। खनिज विभाग के भी संचालक रजत बंसल (आईएएस) के निर्देश पर केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने प्राप्त शिकायतों के आधार ...



रायपुर, 22 जून। खनिज विभाग के भी संचालक रजत बंसल (आईएएस) के निर्देश पर केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर 21 जून की रात जिला एमसीबी की केल्हारी तहसील में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान दंडाहस्वाही स्थित केवाई नदी, पसौरी, कुटरा तथा हसदेव नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान स्वीकृत दो अस्थायी रेत भंडारण अनुज्ञप्ति स्थलों का सघन परीक्षण किया गया। भंडारित रेत की वास्तविक मात्रा का आकलन हाईटेक ड्रोन सर्वे के माध्यम से किया गया। निरीक्षण में भंडारण अनुज्ञप्ति की शर्तों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर संबंधित रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें तीन दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

खनिज विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में पहुंच से दूर क्षेत्रों और अवैध रेत उत्खनन की आशंका वाले स्थानों का चिन्हांकन कर आधुनिक ड्रोन तकनीक से लगातार निगरानी की जा रही है। इसका उद्देश्य अवैध रेत खनन और अवैध भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।

इस कार्रवाई में केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी भाग लिया।

No comments