——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मानसून में निखर उठता है रानीदाह का सौंदर्य

रायपुर, 28 जून 2026। छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला अपनी प्राकृतिक संपदा, घने जंगलों, ऊंची पहाड़ियों और मनमोहक जलप्रपातों के लिए विशेष पहचान रखता ह...




रायपुर, 28 जून 2026। छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला अपनी प्राकृतिक संपदा, घने जंगलों, ऊंची पहाड़ियों और मनमोहक जलप्रपातों के लिए विशेष पहचान रखता है। इन्हीं प्राकृतिक धरोहरों में शामिल रानीदाह जलप्रपात अपनी अलौकिक सुंदरता, शांत वातावरण और ऐतिहासिक लोककथाओं के कारण पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुका है। जशपुर नगर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित यह पर्यटन स्थल प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफी के शौकीनों और रोमांच पसंद पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता।


रानीदाह तक पहुंचने का सफर भी अपने आप में एक यादगार अनुभव है। हरियाली से आच्छादित पहाड़ियां, घने साल के जंगल और घुमावदार सड़कें पर्यटकों का स्वागत करती हैं। जैसे ही पर्यटक इस स्थल पर पहुंचते हैं, ऊंची चट्टानों से गिरती दूधिया जलधारा, चारों ओर फैली हरियाली और पक्षियों का मधुर कलरव मन को सुकून से भर देता है। विशेषकर वर्षा ऋतु में यह जलप्रपात अपने पूरे वैभव के साथ नजर आता है, जब पानी कई धाराओं में विभाजित होकर ऊंचाई से नीचे गिरता है और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करता है।


लोककथा में बसती है रानीदाह की पहचान


रानीदाह केवल प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक नहीं, बल्कि स्थानीय लोककथाओं और जनश्रुतियों का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। मान्यता है कि बहुत समय पहले ओडिशा की राजकुमारी रानी शिरोमणि इन पहाड़ियों तक पहुंची थीं। जब उनके पिता और पांच भाई उनका पीछा करते हुए यहां पहुंचे, तब रानी ने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए इसी गहरी खाई में छलांग लगाकर अपने प्राण त्याग दिए। तभी से इस स्थान का नाम 'रानीदाह' पड़ा, जिसका अर्थ है "रानी का जलप्रपात"। झरने के समीप स्थित कुछ चट्टानों को आज भी स्थानीय लोग "पांच भैया" के नाम से जानते हैं, जिन्हें रानी के पांच भाइयों का प्रतीक माना जाता है। यह लोककथा आज भी क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है।


सुकून, रोमांच और यादगार पलों का संगम


रानीदाह जलप्रपात अपने स्वच्छ वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य और शांत परिवेश के कारण परिवारों, युवाओं और प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श पर्यटन स्थल बन चुका है। यहां आने वाले पर्यटक पिकनिक, ट्रैकिंग और फोटोग्राफी का भरपूर आनंद लेते हैं। सप्ताहांत और मानसून के दौरान यहां पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है।


जशपुर पर्यटन को मिल रही नई पहचान


राज्य सरकार प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। जशपुर जिले का रानीदाह जलप्रपात प्रदेश की पर्यटन पहचान को नई ऊंचाइयां देने वाले प्रमुख स्थलों में शामिल हो चुका है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने के इच्छुक पर्यटकों के लिए रानीदाह एक ऐसा गंतव्य है, जो हर यात्रा को अविस्मरणीय बना देता है।

No comments