——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सुशासन तिहार में सीएम साय के सख्त तेवर, सहायक आयुक्त तत्काल सस्पेंड

कोरिया। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के दौरान सख्त रुख अपनाते हुए कोरिया जिले के सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह को तत्काल प...




कोरिया। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के दौरान सख्त रुख अपनाते हुए कोरिया जिले के सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को अधिकारी के कार्य में लापरवाही से जुड़ी कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिस पर उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित चौपाल और विभागीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूरे कराए जाएं, ताकि लोगों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। परीक्षा परिणाम अपेक्षानुसार नहीं आने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार शासन की प्राथमिकता है और इसके लिए ठोस एवं प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए।

चौपाल में मुख्यमंत्री ने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

No comments