——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती: 2292 पदों पर होगी नियुक्ति, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

रायपुर, 16 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राज्य में शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल शि...



रायपुर, 16 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राज्य में शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।

इस भर्ती में कुल 2292 पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें विस्तृत विज्ञापन में दी जाएंगी।

लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा के अनुसार, अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट एवं स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर देख सकेंगे। भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन की तिथि की घोषणा व्यापम द्वारा अलग से की जाएगी। साथ ही, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार व्याख्याता और शिक्षक पदों के लिए भी अलग-अलग भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

No comments