——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लिफ्ट के बहाने महिला से छेड़छाड़: विरोध करने पर चलती कार से फेंका, एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में महिला के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांकेर से भानुप्रतापपुर लौट रही एक महिला ...



भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में महिला के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांकेर से भानुप्रतापपुर लौट रही एक महिला को लिफ्ट देने के बाद कार में सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना कोरर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला शनिवार को इलाज के लिए कांकेर गई थी। शाम को वापस लौटने के लिए वह माकड़ी तिराहा में वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ईको कार वहां पहुंची, जिसमें महिला सहित तीन यात्री सवार हो गए।

दो यात्री उतरते ही शुरू की छेड़छाड़

भानुप्रतापपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले कार में सवार दो यात्री उतर गए। इसके बाद महिला को अकेला पाकर कार में मौजूद दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया और खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

भानबेड़ा के पास चलती कार से फेंका

जब कार भानबेड़ा के पास पहुंची तो आरोपियों ने महिला को चलती कार से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को तत्काल भानबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़े आरोपी

सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने सभी थानों को अलर्ट कर घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध कार के हटकर्रा क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी के चलते उन्हें पकड़ लिया गया।

पुलिस ने हरेंद्र पोया (निवासी हरनपुरी, थाना कोरर) और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है।

धमतरी से चोरी की थी कार

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इस कार को धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से चोरी किया था। इस मामले की जानकारी मिलते ही धमतरी पुलिस भी कोरर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments