——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

खारून नदी पुल पर पलटा ऑयल टैंकर, दुर्ग-रायपुर मार्ग पर देर रात लगा लंबा जाम

रायपुर। Kharun River के पुल पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। Kumhari टोल प्लाजा के पास दुर्ग-रायपुर मुख्य मार्ग पर एक ऑयल टैंकर...




रायपुर। Kharun River के पुल पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। Kumhari टोल प्लाजा के पास दुर्ग-रायपुर मुख्य मार्ग पर एक ऑयल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे टैंकर में भरा तेल सड़क पर फैल गया और मार्ग पर लंबा जाम लग गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ राहत कार्य शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीन क्रेनों की मदद से पलटे हुए टैंकर को सीधा किया गया।

पुलिस और राहत दल ने इसके बाद टैंकर को खींचकर चंदनडीह की ओर ले जाने की प्रक्रिया शुरू की, ताकि सड़क को जल्द से जल्द खाली कराया जा सके। घटना के कारण देर रात तक दुर्ग-रायपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

सड़क पर फैले तेल के कारण फिसलन की स्थिति बन गई थी, इसलिए सफाई का कार्य भी तत्काल शुरू कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, ऑयल की पूरी तरह सफाई होने के बाद ही यातायात सामान्य किया जाएगा। अनुमान है कि मार्ग को पूरी तरह से बहाल करने में एक घंटे या उससे अधिक समय लग सकता है।

No comments