——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 613 लोगों पर कार्यवाही

रायपुर। होली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा व्यापक विशेष अभियान चलाय...



रायपुर। होली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा व्यापक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 613 व्यक्तियों एवं प्रकरणों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत माना, मंदिर हसौद, आरंग, धरसींवा, अभनपुर, गोबरा नवापारा, राखी, विधानसभा, खरोरा एवं तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन जांच एवं धरपकड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान 223 लंबित वारंटों की तामिली कर न्यायालयीन आदेशों का पालन कराया गया, वहीं 119 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर संभावित शांति भंग की स्थिति को नियंत्रित किया गया।

विशेष अधिनियमों के तहत की गई कार्रवाई में 1 आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 12 के विरुद्ध आबकारी एक्ट, 99 व्यक्तियों पर कोटपा एक्ट तथा 6 आरोपियों पर जुआ-सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन पर 158 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने क्षेत्र के 49 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों तथा 18 चाकूबाज प्रवृत्ति के व्यक्तियों की सघन जांच कर उन्हें सख्त चेतावनी एवं समझाइश भी दी, ताकि त्यौहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

No comments