नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए घने जंगल में छिपाकर रखा गया ...
नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए घने जंगल में छिपाकर रखा गया विशाल नक्सली डंप बरामद किया है। सर्चिंग के दौरान मिले प्रेशर कुकर IED को आईटीबीपी की बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली कामयाबी
नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और 53वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच व्यापक ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप सामने आया, जिसमें विस्फोटक सामग्री के साथ दैनिक उपयोग का सामान भी मिला।
विस्फोटक और रसद का बड़ा जखीरा
सुरक्षा बलों को मौके से भारी मात्रा में डेटोनेटर, ड्रम, राशन और अन्य रोजमर्रा की सामग्री बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह डंप क्षेत्र में सक्रिय नक्सली दस्तों को लंबी अवधि तक सप्लाई देने के उद्देश्य से तैयार किया गया था।
IED नष्ट कर टली बड़ी अनहोनी
सर्चिंग के दौरान बरामद प्रेशर कुकर IED को आईटीबीपी की बीडीएस टीम ने मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट किया। इससे सुरक्षा बलों और स्थानीय ग्रामीणों को संभावित बड़े खतरे से बचाया जा सका।
क्षेत्र में सर्चिंग तेज, नक्सलियों की तलाश जारी
बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों के मंसूबों को विफल करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments