रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर...
रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर हुक्का, ई-सिगरेट और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों का अवैध गोदाम पकड़ा है। कार्रवाई में करीब 25 लाख रुपए की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है, जबकि इस नेटवर्क के दो मुख्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को नशे के धंधे से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
न्यू गोंदवारा बस्ती में गोदाम पर दबिश
31 जनवरी 2026 की रात खमतराई थाना क्षेत्र के न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम में प्रतिबंधित सिगरेट, ई-सिगरेट और हुक्का सामग्री के अवैध भंडारण की सूचना मिली। सूचना पर डीसीपी (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
मैनेजर गिरफ्तार, नहीं दिखा सका दस्तावेज
छापेमारी के दौरान गोदाम में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम प्रबोध शर्मा (56), निवासी कबीर नगर, रायपुर बताया और खुद को गोदाम का मैनेजर होना स्वीकार किया। तलाशी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
महाराष्ट्र से मंगाकर रायपुर में होती थी सप्लाई
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गोदाम और जब्त सामग्री के असली मालिक आकाश तलरेजा (शंकर नगर, पंडरी) और नितिन सभागचंदानी (डीडी नगर, रायपुर) हैं, जो फिलहाल फरार हैं। आरोपी के अनुसार यह प्रतिबंधित सामग्री महाराष्ट्र के पुणे से मंगाई जाती थी और रायपुर के विभिन्न इलाकों में मांग के अनुसार बेची जाती थी।
कानूनी कार्रवाई, नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 67/26 के तहत सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (संशोधित 2023) और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है।
जब्त की गई सामग्री की सूची
-
कोकोनट कोल – 70 कार्टून
-
मैजिक कोल – 40 कार्टून
-
इंटा कोल – 06 कार्टून
-
ई-सिगरेट – 78 डिब्बे
-
ऑर्गेनिक इरा – 24 नग
-
कोकोजिल कोल – 28 बोरी
-
हुक्का – 34 नग
-
स्टैस प्रो – 14 कार्टून
-
स्टैस प्रो (बड़ा) – 12 कार्टून
-
हुक्का फ्लेवर – 09 कार्टून
-
नोजल बेक – 08 बोरी
-
बोंग – 110 नग
-
बोंग पाइप – 100 नग
-
मेटल शूटर – 10 पैकेट
-
क्लाउड – 01 कार्टून
-
एल्यूमिनियम फॉइल – 07 कार्टून
-
हुक्का पाइप – 46 नग
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments