रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिज़नेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज़ में मंगलवार को ‘बजट पे चर्चा’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र आयोजित...
रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिज़नेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज़ में मंगलवार को ‘बजट पे चर्चा’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हालिया केंद्रीय बजट और कर संबंधी प्रावधानों को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक करना तथा उनके व्यावहारिक प्रभावों को सरल भाषा में समझाना रहा।
कार्यक्रम मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. के. पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया एवं कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा को उद्योग से जोड़ने और विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान देने की दिशा में ऐसे आयोजनों को निरंतर आवश्यक बताया।
इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री ओमप्रकाश सिंहानिया और संयुक्त आयकर आयुक्त श्री धर्मेन्द्र सिंह बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। उन्होंने बजट के प्रमुख प्रावधानों, कर सुधारों और उनके व्यवसाय, पेशेवर वर्ग तथा आम नागरिकों पर पड़ने वाले असर पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि बजट किस तरह रोजगार, व्यापार और करदाताओं को प्रभावित करता है।
स्कूल ऑफ बिज़नेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज़ के डीन डॉ. उमेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों की वित्तीय समझ को मजबूत करते हैं और उन्हें वर्तमान आर्थिक परिदृश्य से जोड़ते हैं। उन्होंने अकादमिक और उद्योग जगत के बीच संवाद को समय की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने सत्र को उपयोगी बताते हुए कहा कि बजट से जुड़े जटिल विषयों को विशेषज्ञों ने सहज और सरल तरीके से समझाया। आयोजन ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यावहारिक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार फिर उजागर किया।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments