10 माह में जिले में कुल 27 हजार 441 आवासों का निर्माण पूर्ण महासमुंद । महासमुंद जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी ए...
10 माह में जिले में कुल 27 हजार 441 आवासों का निर्माण पूर्ण
महासमुंद । महासमुंद जिले ने
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी एवं त्वरित क्रियान्वयन के
माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चालू
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मात्र 10 माह की अवधि में जिले में कुल 27
हजार 441 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है। जिसके आधार पर महासमुंद
जिला राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले में निर्मित कुल
27,441 आवासों में विभिन्न विकासखंडों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पिथौरा
विकासखंड में सर्वाधिक 7,193 आवास, बागबाहरा विकासखंड में 6,102 आवास,
महासमुंद विकासखंड अंतर्गत 5,775 आवास, सरायपाली विकासखंड अंतर्गत 5,062
आवास तथा बसना विकासखंड में 3,309 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा गरीब,
वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने को सर्वोच्च
प्राथमिकता दी जा रही है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम
से पात्र हितग्राहियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्थायी आवास उपलब्ध कराए
जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। योजना
के क्रियान्वयन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं,
जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। जिले में कलेक्टर श्री विनय
कुमार लंगेह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार के
सतत निरीक्षण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनप्रतिनिधियों तथा
मैदानी अमले के सतत प्रयासों, नियमित निगरानी एवं प्रभावी समन्वय के चलते
यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। हितग्राहियों को समय पर तकनीकी
मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता एवं निर्माण सामग्री उपलब्ध कराकर कार्यों में
गति लाई गई। जिले में आवास निर्माण की इस उपलब्धि से हजारों परिवारों का
पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। लाभान्वित परिवारों ने केन्द्र एवं राज्य
शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध एवं
गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने निरंतर समन्वय के साथ क्रियान्वयन किया जा
रहा है। ताकि कोई भी पात्र परिवार आवास सुविधा से वंचित न रहे।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments