——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आरक्षित वन में मादा शावक हाथी का शव मिलने से हड़कंप, प्राकृतिक मौत की आशंका

  abernews तमनार। तमनार रेंज के झींगोल परिसर अंतर्गत कक्ष क्रमांक 838 आरक्षित वन क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक मादा शावक हाथी का श...

 

abernews तमनार। तमनार रेंज के झींगोल परिसर अंतर्गत कक्ष क्रमांक 838 आरक्षित वन क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक मादा शावक हाथी का शव मिलने से वन अमले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू की गई।

वन विभाग के अनुसार झींगोल परिसर रक्षक से सूचना प्राप्त होते ही उपवनमंडलाधिकारी घरघोड़ा आशुतोष मंडावा, परिक्षेत्र अधिकारी तमनार विक्रांत कुमार सहित वन अमला घटनास्थल पर पहुंचा। प्रारंभिक निरीक्षण में आसपास हाथियों के ताजा पैरों के निशान, मल-मूत्र के चिन्ह और जमीन पर घसीटने के निशान पाए गए। इससे संकेत मिलता है कि शावक के साथ हाथियों का झुंड मौजूद था और संभवतः अन्य हाथियों ने उसे उठाने या हिलाने-डुलाने का प्रयास भी किया होगा।

अवैध गतिविधि के प्रमाण नहीं


वन विभाग द्वारा सघन तलाशी के दौरान घटनास्थल पर किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध वस्तु के प्रमाण नहीं मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया शावक की मृत्यु कमजोरी या प्राकृतिक कारणों से होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के सटीक कारणों का खुलासा विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब जांच के बाद ही संभव होगा।

विशेषज्ञों की निगरानी में पोस्टमार्टम

वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में शावक का पोस्टमार्टम कराया गया। नमूने जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। वनमंडलाधिकारी घरघोड़ा आशुतोष मंडावा ने बताया कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

गश्त बढ़ाई गई, झुंड की गतिविधियों पर नजर

एहतियात के तौर पर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। स्थानीय ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और जंगल क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश से बचने की सलाह दी गई है।

तमनार क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही पहले भी देखी जाती रही है। ऐसे में वन विभाग मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रहा है। फिलहाल प्राकृतिक कारणों से मौत की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अंतिम निर्णय पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा।


No comments