——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65वीं बटालियन को ‘बेस्ट ऑपरेशन’ अवार्ड

प्रभावी एंटी नक्सल अभियान के लिए 87वें सीआरपीएफ दिवस पर गुवाहाटी में सम्मान रायपुर/ गुवाहाटी । छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में उल्ले...



प्रभावी एंटी नक्सल अभियान के लिए 87वें सीआरपीएफ दिवस पर गुवाहाटी में सम्मान


रायपुर/ गुवाहाटी । छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय सफलता के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 65वीं बटालियन को ‘बेस्ट ऑपरेशन बटालियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। शनिवार को गुवाहाटी में आयोजित 87वें सीआरपीएफ दिवस समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। बटालियन की ओर से कमांडेंट राधे श्याम सिंह ने अवार्ड ग्रहण किया।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बटालियन की सराहना करते हुए कहा कि ‘नक्सल मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने में 65वीं बटालियन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने जवानों के साहस, रणनीति और समर्पण की प्रशंसा की।

एक वर्ष में 2 सीसी मेंबर समेत 28 कुख्यात नक्सली ढेर

जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक चलाए गए संयुक्त नक्सल विरोधी अभियानों में 65वीं बटालियन की रणनीति निर्णायक साबित हुई। प्रदेश में तैनात 7 कंपनियों में से 5 कंपनियां नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में सक्रिय रहीं। कुल्हाड़ीघाट, छिन्दौला, ओड़ और बिन्द्रानवागढ़ जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए गए।

एक वर्ष के दौरान 2 सीसी मेंबर सहित 28 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया गया। वहीं सटीक खुफिया सूचना और प्रभावी रणनीति के चलते 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। गरियाबंद जिला अब नक्सल मुक्त होने की दिशा में निर्णायक स्थिति में पहुंच चुका है, जिसमें 65वीं बटालियन की भूमिका अहम रही है।

परिचालन क्षमता और नेतृत्व का प्रतीक

कमांडेंट राधे श्याम सिंह ने सम्मान को बटालियन की असाधारण परिचालन क्षमता, प्रभावी नेतृत्व और राष्ट्र सुरक्षा के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन सभी जवानों के साहस और समर्पण का परिणाम है, जो देश की आंतरिक सुरक्षा और स्थायी शांति के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बटालियन का प्रत्येक जांबाज सिपाही भविष्य में भी इसी वीरता, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहेगा।

No comments