Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

“सुहाग” फिल्म में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का सजीव चित्रण – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री हुए भावुक, बोले– “सुहाग” में दिखती है छत्तीसगढ़ की संस्कृति की अनुपम झलक रायपुर, 18 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...




मुख्यमंत्री हुए भावुक, बोले– “सुहाग” में दिखती है छत्तीसगढ़ की संस्कृति की अनुपम झलक

रायपुर, 18 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मैग्नेटो मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुहाग’ के विशेष प्रदर्शन को देखने पहुँचे। फिल्म की संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों की गहराई ने मुख्यमंत्री को भीतर तक छू लिया। उन्होंने कहा कि मैंने जब इसका ट्रेलर लॉन्च किया था, तब भी यह फिल्म उम्मीद जगाती थी, लेकिन आज इसे देखकर मन भावुक हो गया। ‘सुहाग’ केवल एक फिल्म नहीं है, यह हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा का दर्पण है।

मुख्य भूमिका में पद्मश्री सम्मानित और धरसीवा के विधायक श्री अनुज शर्मा के सशक्त अभिनय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म में भावनाओं की इतनी गहराई है कि कई दृश्य ऐसे थे जहाँ आँखे नम हुए बिना नहीं रह सकीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री किरण देव सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और आयोगों/मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘सुहाग’ छत्तीसगढ़ी संस्कृति, रिश्तों की गरिमा और पारिवारिक परंपराओं का एक जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने याद किया कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बनी पहली फिल्म 'मोर छइहां भुइहां' भी पारिवारिक मूल्यों पर आधारित थी और आज 'सुहाग' उसी परंपरा को और सशक्त बना रही है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बढ़ती गुणवत्ता और उसमें निहित सांस्कृतिक गहराई की सराहना करते हुए कहा कि हमारे कलाकार, निर्देशक और पूरी टीम जिस समर्पण से काम कर रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने न केवल मनोरंजन किया है, बल्कि छत्तीसगढ़ के दिल की बात पूरे भाव से प्रस्तुत की है।

राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म सिटी केवल अधोसंरचना नहीं है, यह हमारे कलाकारों का सपना है। इससे छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई उड़ान मिलने के साथ ही  हमारी संस्कृति को एक राष्ट्रीय पहचान भी मिलेगी।

No comments

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाख...

राष्ट्रीय कार्यशाला "एनजीओ मीट-2025" का भव्य आयोजन मैट्स यून...

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होग...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का ...

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा सं...

कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री ...

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण...

उद्योग मंत्री देवांगन 13 जून को कोण्डागांव के दौरे पर

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त क...