Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बृजमोहन ने जारी किया मोबाइल नंबर, लोकसभा क्षेत्र की जनता से मांगे सुझाव

  रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा संस्कृति मंत्री एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने  जनता से सतत संवाद बना...

 

रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा संस्कृति मंत्री एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने  जनता से सतत संवाद बनाए रखने के लिए एक अभिनव प्रयोग किया है। उन्होंने एक मोबाइल नंबर जारी कर उसमे रायपुर लोकसभा क्षेत्र की तरक्की और समृद्धि के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल को एक विकासपरक सोच और जनभावनाओं की समझ रखने वाला राजनेता माना जाता है। यही वजह है कि पिछले 35सालों से लगातार 8 बार विधायक बन विधानसभा पहुंच रहे है और राज्य की तरक्की में अपना अमूल्य योगदान सुनिश्चित कर रहे हैं। भाजपा सरकार में भी पांच बार मंत्री भी रहे हैं। उन्हें जब भी जो विभाग की जिम्मेदारी मिलती है वे बखूबी निभाते हैं और अपनी छाप छोड़ जाते हैं।  इस बार भाजपा संगठन ने उन्हें रायपुर लोकसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। यहा भी बृजमोहन अग्रवाल पूरी तत्परता के साथ प्रचार में जुटे ही हैं साथ ही क्षेत्र की तरक्की के लिए अभी से योजना बनाने वे जुट गए हैं। उन्होंने एक मोबाइल नंबर जारी करते हुए जनता से सीधे सुझाव मांगे है। इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि  समस्याओं का समाधान और जनभावनाओं के अनुरूप तरक्की तभी होगी जब हम जिम्मेदार जनप्रतिनिधि सीधा संवाद जनता से करेंगे।  इसी सोच के साथ मैंने यह मोबाइल नंबर 92 38 72 72 00 क्षेत्र की जनता के साथ साझा किया है।  उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी का मकसद समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति की जीवन में खुशहाली लाना है। उसके लिए हम हर संभव प्रयास करते हैं। समृद्धि की राह पर रायपुर लोकसभा और ज्यादा तेज गति से आगे बढ़े इसके लिए जनता से संवाद करके उनके मन मुताबिक कार्य करने में जनता के साथ होने वाला संवाद सहायक सिद्ध होगा और रायपुर की आवाज दिल्ली तक आसानी से पहुंच सकेगी।



No comments

नियद नेल्लानार योजना : माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास क...

दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास की फसल लेने व...

अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य निलंबित

स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात न...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: प्रतिभाशाली बच्चों...

धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के...

टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ म...

ग्राम पंचायतों की सक्रियता और स्वप्रेरित जनभागीदारी से हो रह...

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...