Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, August 10

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

चिंतामणि महाराज ने दाखिल किया नामांकन

    नामांकन रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर। सरगुजा संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने शुक्रवार को नाम...

  

नामांकन रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अंबिकापुर। सरगुजा संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र जमा किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ रिटर्निंग आफिसर विलास भोसकर के समक्ष भाजपा प्रत्याशी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शंख,डमरू की ध्वनि, 101 ब्राह्मणों का मंत्रोच्चार आकर्षण का केंद्र रहा। बीच-बीच में जय श्री राम के उद्घोष ने कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह बढ़ाया। भाजपा ने नामांकन के लिए खास तैयारी की थी। अंबिकापुर के घड़ी चौक से लेकर स्वामी विवेकानंद स्कूल प्रवेश द्वार के दोनों ओर स्थानीय और बनारस से आए ब्राह्मण कतारबद्ध खड़े थे। इनमें से अधिकांश के हाथों में शंख और डमरू था। कुछ ब्राह्मणों ने हाथों में गुलाब की पंखुड़ियां रखी थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज व अन्य मंत्रीगण नामांकन के लिए घड़ी चौक से कलेक्टोरेट जाने वाले मार्ग की ओर मुड़े। उसी समय मंत्रोच्चार के बीच गुलाब की पंखुड़ियों से आशीर्वाद देने का क्रम शुरू हुआ। शंख बजने लगे। 

No comments

पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय म...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्र...

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हम...

खरगा की पूनम की मुस्कान में झलकता सुनहरे भविष्य का सपना

युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत – पशुधन सुरक्षा, नस्ल ...

पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा ...

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ब्रह...

हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से...

ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक...