Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, May 25

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा नक्सलवाद, आतंकवाद मुक्त भारत की बात क्यों नहीं करती?

  

  • कांग्रेस को खत्म करने का सपना देखना भाजपा नेता छोड़ दे
रायपुर।
 भाजपा नेताओं के नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं ने नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा वाले बयान देकर नक्सलियों के प्रति भाजपा की नरम एवं सहयोगी रुख को जनता के सामने रखा है। भाजपा संविधान बदलने की बात करती हैं और नक्सली संगठन संविधान के खिलाफ काम करते हैं। दोनों को लोकतंत्र में रुचि नहीं है बल्कि लोकतंत्र खत्म कर शासन करना चाहते हैं। कांग्रेस संगठन इन दोनों के गलत मंसूबे के सामने मजबूत दीवार बनकर खड़ा हुआ है। इसीलिये बीते 10 साल से भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात करती आ रही है। भाजपा कभी बेरोजगारी, महंगाई ,भ्रष्टाचार, अराजकता, आतंकवाद और नक्सलवाद मुक्त भारत बनाने के बात नहीं कही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जनता की लड़ाई सदन से लेकर सड़क में लड़ी है मोदी सरकार की कुनितियां, गरीब, किसान, मजदूर, विरोधी, नीतियां, देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था और देश में बढ़ते कर्ज पर कांग्रेस ने हमेशा सवाल खड़े किया है। भाजपा सरकार की हम दो हमारे दो की नीतियों का भी विरोध कांग्रेस ने किया है। सरकारी संपत्तियों का निजीकरण एवं सेना भर्ती में अग्नि वीर योजना का विरोध, और कई ऐसी नीतियां जिसे देश के हर वर्ग को खतरा रहा है उसका विरोध कांग्रेस ने किया है। भाजपा नेता अपने घिनौने सोच में कामयाब नहीं हो पाए। इसलिए बार-बार ये कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं और भाजपा का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। यह देश लोकतंत्र से चलेगा तानाशाही कि यहां पर कोई स्थान नहीं है और कांग्रेस हमेशा से जनता की आवाज उठाई है और आगे भी उठाते रहेगी।

No comments

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्...

नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्...

राज्यपाल पटेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे

साय ने नीति आयोग से नक्सलवाद के अंत व नई औद्योगिक नीति पर प्...

स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम: ज़िले की ग्राम पंचायतों में नियमित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनि...

लूण्ड्रा एवं मंगारी में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का ...

दिव्यांगता पेंशन से बाल कुमारी को मिली नई आशा, सुशासन तिहार ...

छत्तीसगढ़ में योग को जन-जन तक पहुंचाने व्यापक पहल: योग आयोग क...