Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 8

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

डिप्‍टी CM विजय शर्मा सब्जी मंडी में अचानक खरीददारी करने पहुंचे

कवर्धा।  सरल सहज और विनम्र व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति से हर कोई प्रभावित हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा कबीरधाम जिले के पिपरिया सप्ताहिक बाजा...

कवर्धा।  सरल सहज और विनम्र व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति से हर कोई प्रभावित हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा कबीरधाम जिले के पिपरिया सप्ताहिक बाजार में देखने को मिला। छत्‍तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जब पैदल चलते हुए अचानक सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे, तो कई लोगों को सहसा विश्वास ही नहीं हुआ। उप मुख्यमंत्री बगैर किसी तामझाम के सब्जी बेचने वाली बुजुर्ग महिलाओं से बात करते हुए सब्जी की खरीददारी कर रहे थे। सप्ताहिक बाजार में उन्होंने सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला से कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें लाल, पालक, मेथी की भाजी पसंद है। उन्होंने सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला से देशी अमरूद भी खरीदा। तब वहां सब्जी खरीद रहे अन्य लोग उप मुख्यमंत्री की सरलता सहजता और विनम्रता से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। उप मुख्‍यमंत्री शर्मा को सब्‍जी बाजार में देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से डिप्‍टी सीएम शर्मा की फोटो भी खींची। बतादें कि विजय शर्मा अपने सादगी भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। डिप्‍टी सीएम शर्मा अपने व्‍यस्‍त समय में से जनता के बीच पहुंचने का तरीका निकाल लेते हैं।

No comments

राष्ट्रीय स्तर की 'लखपति महिला पहल' क्षेत्रीय कार्यशाला का आ...

नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन बालोद ने किय...

हुकुमचंद मिल के समान, ग्वालियर-रतलाम के मिल मजदूरों को भी दि...

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में साइ...

स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु शासन ने जारी किए दिशा-...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेंद्र...

किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण

पीडीएस के तहत माह जुलाई के लिए 816 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन

श्रम कल्याण केन्द्रों का होगा उन्नयन

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के संचालक मंडल की बैठक में मजदूर ...